पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति का सच क्या है ?

पृथ्वी पर जीवन की सुरुआत का सच

                     

हेलो दोस्तों हम आपसे अपनी इस वीडियो में  पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के बारे में बात करेंगे।
तो चलिये शुरू करते हैं
यह आज से 4 अरब साल पहले की पृथ्वी है ,जिंदगी शुरु होने से पहले हमारी पृथ्वी ऐसी थी। पता नहीं जिंदगी की शुरुआत कैसे हुई उस दौर के ज्यादातर सुबूत टक्करों और कांट छांट मैं खत्म हो गई है।

पर जिंदा माइक्रोब्स के सबूत बताते हैं की उनके शुरुआती पूर्वजों को तेज टेंपरेचर पसंद था। शायद पृथ्वी पर जीवन ज्वालामुखी के आसपास भरे गर्म पानी में शुरू हुआ हो।
पर कुछ वैज्ञानिकों का मानना यह है की समुद्र के अंदर समुद्री ज्वालामुखिओ से निकलने वाली गैसों  और रासायनिक तत्वों के आपस में मिलने से सुरुअति माइक्रोब्स का जन्म हुआ होगा ।
और शायद ऐसा भी हो सकता है कि पृथ्वी पर जीवन मिल्की वे आकाशगंगा के किसी और हिस्से  आया हूं । ऐसी कई  संभावनाएं है जिन के कारण पृथ्वी पर जीवन शुरू हुआ हो।

पर विज्ञान की यही बात मुझेे सबसे ज्यादा पसंद आती है,


विज्ञान हमेशा नॉलेज और इग्नोरेंस कि सरहदों के बीच काम करता करता है, जो नहीं पता उसे मानने में डर नहीं और कोई शर्म भी नहीं, शर्म तो सब कुछ जानने का दावा करने में  है।हो सकता है कि यह वीडियो देखने वाला कोई सबसे से पहले इस राज से पर्दा उठाई कि पृथ्वी पर जीवन कैसे शुरू हुआ ।

पर आज से करीब साढ़े तीन अरब साल पहले बायोकेमिकल के आपस में मिलने से जिंदगी पनपनें लगी और कई तरह का जीवन बनना शुरू हुआ।और जीवन के पृथ्वी पर दो अरब साल पुराना होने तक जिंदगी ने सांस लेना चलना फिरना खाना और अपने माहौल में डालना शुरू कर दिया था । उन दिनों शुरूआती माइक्रोब्स की बदौलत ही ये सब सम्भव हो पाया। और हां उन्होंने साथ ही एक काम और किया सेक्स का आविष्कार ।
और करीब आज से 40 करोड़ साल पहले समुद्र में ज़िन्दगी तेजी से बढ़ने लगी उसमें बड़े पौधों और जानवरों की भरमार हो गई ।
टिक टालिक उन शुरुआती जानवरों में से था।जो पानी से जमीन पर आया । उसे लगा होगा जैसे कि वह किसी और ग्रह पर आ गया। जंगल, डायनासोर ,चिड़ियाएं कीड़े मकोड़े इन सबके बनने की शुरुआत  आज से 30 करोड़ साल पहले हुई थी। पुराने जमाने के यह जंगल खत्म हुए और जमीन के नीचे दब गए फिर कोयले में बदल गए ।
पर आज हम इंसानो ने उसी कोयले को जलाना शुरू कर दिया और खुद अपनी सभ्यता को खतरे में डाल दिया है ।चलिए छोड़िए इस बारे हम किसी और दिन बात करेंगे
तो 10 करोड़ सालों  से भी ज्यादा समय तक डायनासोरों ने पृथ्वी पर राज किया । जबकि हमारे पूर्वजों यानी छोटे जानवरों की उन दिनों कोई औकात ही नहीं थी ।पर आज से करीब 7 करोड साल पहले पृथ्वी से एक एस्टेरॉयड की बड़ी टक्कर हुई ।और इस इस्टेरॉएड ने सब बदल डाला।और इस टक्कर से डायनासोरों को पृथ्वी से पूरी तरह सफाया हो गया।

सोचिए अगर इस एस्टेरोइड ने रास्ता ना बदला होता और पृथ्वी से टकराता ही ना तो ,
यह तो तय है की ऐसे में पृथ्वी पर  डाइनासोर अभी भी जिन्दा होते मगर शायद हम नहीं।
कुदरत  का अजूबा और किस्मत का इससे अच्छा उदाहरण शायद ही हम इंसानो के लिय कोई और हो सकता है।
Newest
Oldest